सीएम योगी आदित्यनाथ ने लांच किया निर्भया-एक-पहल अभियान,हर जिले में प्रशिक्षण लेंगी एक-एक हजार महिलाएं
(India)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति फेज-3 में निर्भया-एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,,, इसके अंतर्गत 75 हजार महिलाओं का कौशल क्षमता विकास एवं जागरूकता अभियान का सीएम योगी ने शुभारंभ किया गया,वहीं मुख्यमंत्री योगी ने महिला उद्यमिता हेल्पलाइन एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग और डाक विभाग के सहयोग से सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पाद पर आधारित विशेष कवर, विशेष विरूपण का अनावरण एवं विमोचन कियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन दिन तक इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर अगले तीन माह में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से उन्हें बैंक और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उद्यम शुरू कराकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इस दौरान सभी 75 जिलों में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चिन्हित उत्पादों पर आधारित डाक लिफाफों का अनावरण भी किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।