कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए दूसरी किश्त जारी,राज्यों को भेजे गए 7,274 करोड़ रुपये
(India) केंद्र सरकार ने कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 23 राज्यों के राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) में केंद्रीय हिस्से की 7,274.40 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने को मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह फैसला केंद्र सरकार की उस पहल के तहत किया है, इसमें राज्य सरकारों को किसी भी आपदा से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने एसडीआरएफ में पर्याप्त धनराशि रखने की सुविधा प्रदान की गई है।गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्य सरकारों के पास वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान उनके एसडीआरएफ में राज्य के हिस्से सहित 23,186.40 करोड़ रुपये की राशि होगी। यह राशि एसडीआरएफ में उपलब्ध ओपनिंग बैलेंस (शुरुआती राशि) के अलावा होगी। इससे राज्यों को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान करने और अन्य अधिसूचित आपदाओं के लिए राहत प्रदान करने का खर्च पूरा करने में मदद मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।