(India)
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 60,619 पर और निफ्टी 18,097 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। फिलहाल सेंसेक्स 450 पॉइंट चढ़कर 60,740 पर और निफ्टी 160 पॉइंट चढ़कर 18,150 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। जिसमें एमएंडएम के शेयर 6 प्रतिशत, टाइटन और पावरग्रिड के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं मारुति के शेयर में 2 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार को ऑटो शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। एनएसई पर ऑटो इंडेक्स शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जिसमें टाटा मोटर्स के शेयर 16 प्रतिशत चढ़कर और अशोक लेलैंड के शेयर 4ः चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।