मध्यप्रदेश:भिंड में मिग-21 ट्रेनी विमान क्रैश,चौधरीपुरा इलाके पास हुआ क्रैश,पायलट सुरक्षित
(India) मध्यप्रदेश:भिंड के पास एयरफोर्स का मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चीफ पायलट अभिलाष थे जो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव में गिरा। इसके धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने भीड़ जमा हो गई।पायलट सुरक्षित पैराशूट से उतर गए, दुर्घटनाग्रस्त मिराज की तस्वीरें ग्रामीणों ने वीडियो में कैद कर ली जो कुछ मिनट में वायरल हो गईं। घटना की सूचना पर भिंड पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को घटनास्थल से हटाकर रेस्कयूु शुरू किया।वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि विमान नियमित उड़ान पर था और सुबह 10 बजे क्रैश हुआ। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। गांव में जहां विमान गिरा, उसके आसपास के इलाके को वायुसेना ने कब्जे में ले लिया है। बारिश के चलते इस इलाके में काफी कीचड़ है।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।