गहलोत सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,बारिश से फसलों के नुकसान का मिलेगा मुआवजा
(India) जयपुर: राजस्थान सरकार ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दिनों हुई बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेष गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए थे,गहलोत फसलों में नुकसान को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा के बाद फैसला लिया सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर कहा कि बेमौसम बारिश में फसलों के मुकसान को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा के दौरान किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा फसलों के नुकसान के आंकलन के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान अत्यंत चिंतनीय है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान अत्यंत चिंतनीय है।कृषि विभाग के आकलन में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के दौरान राजस्थान के कई जिलों में बेमौसमी बरसात से खरीफ की सोयाबीन, धान, मूंग, बाजरा एवं उड़द की फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है,जिन खेतों में रबी की सरसों एवं चने की बुआई हो गई थी, उनमें भी बीज नष्ट होने के कारण किसानों को दुबारा बुआई करनी पड़ेगी.विशेषकर पूर्वी राजस्थान के कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर, टोंक, दौसा आदि जिलों में फसलों में नुकसान हुआ है। फसलों में नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा के दौरान किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर फसलों में हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराएं, जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जा सके।’सीएम अशोक गहलोत ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि फसलों में हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराएं,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।