सेंसेक्स आया 61 हजार के नीचे, निफ्टी गिरावट के साथ 18178 पर बंद, Reliance के 3% टूटे भाव
(India) साप्ताहिक F&O एक्सपायरी के दिन आज 20 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क में गिरावट रही. आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स और मेटल व आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते मार्केट पर दबाव बढ़ा. इसके चलते इंट्रा-डे में सेंसेक्स 61621.20 की ऊंचाई से फिसलकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी आज 18,382.70 प्वाइंट तक पहुंचा था लेकिन तेजी कायम न रह सकी. सेंसेक्स आज 336.46 अंकों की फिसलन के साथ 60,923.50 और निफ्टी 88.50 अंकों की गिरावट के साथ 18,178.10 पर बंद हुआ है. रिलायंस आज करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

वायदा बाजार में साप्ताहिक सेटलमेंट के दिन आज गुरुवार को भारी उथल पुथल है। कारोबार के दौरान 775 पॉइंट तक कमजोर हुआ सेंसेक्स बड़ी रिकवरी के साथ 61,000 पॉइंट के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी निचले स्तरों से उबरकर 18,200 पॉइंट से ऊपर आ गया है। इसमें फिलहाल लगभग 50 पॉइंट की कमजोरी है। घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स तेज गिरावट के साथ 60,485 पर चला गया था। इसी तरफ निफ्टी में आज 218 पॉइंट का करेक्शन हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।