दिल्ली में डेंगू ने जमकर कहर बरपा रखा है,नगर निगम के मुताबिक शहर में अब तक डेंगू के 723 मामले सामने आ चुके हैं
(India)

दिल्ली (Delhi) में डेंगू (Dengue) ने जमकर कहर बरपा रखा है, हालात इतनी गंभीर है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नही मिल रहे हैं. नगर निगम के मुताबिक शहर में 16 अक्टूबर तक डेंगू के 723 मामले सामने आ चुके हैं जिनमे से 1 शख्स की मौत भी हो गई है.

दिल्ली में डेंगू (Dengue) का स्ट्रेन-2 देखने को मिल रहा है जो काफ़ी घातक माना जाता है. वहीं सरकारी आकडों को अगर देखें तो हालात ज्यादा गंभीर नहीं है. पिछले कुछ सालों के आकड़ों को ध्यान में रखें तो दिल्ली में 2018 के बाद सबसे ज्यादा डेंगू (Dengue) के केस सामने आए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।