(India)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे,सीएम योगी यहां लोगों को सौगात देंगे.सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 291 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज सहित 39 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वो लगभग 25 करोड़ की धनराशि व्यय कर निर्मित वृहद गोशाला केवटली सहित 88 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. उनके साथ इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद मेनका गांधी मौजूद रहेगी.इसके बाद मुख्यमंत्री अंबेडकर नगर जाएंगे.जहां वो अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग साढ़े तीन अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।