राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आज और कल 4 चरणों में पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है.अभ्यर्थियों का सबसे ज्यादा मूवमेंट जयपुर में है. सर्वाधिक परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा संख्या जयपुर में ही है.यहां हर चरण में 90 हजार यानी चारों चरणों में करीब 3 लाख 60 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.इसके लिए 235 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.जयपुर जिले के एक लाख 30 हजार अभ्यर्थियों को नजदीकी 9 जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं.पड़ोस के 10 जिलों के 2 लाख 87 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने जयपुर आ रहे हैं.ऐसे में रोडवेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।