दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खुलेंगे.हालांकि बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.साथ ही ऑनलाइन क्लास भी चलते रहेंगे.इसके अलावा दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने की इजाजत मिल गई है सिसोदिया ने कहा कि छठ का सेलिब्रेशन सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर सख्त प्रोटोकॉल के साथ होगा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सीमित संख्या में लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत दी जाएगी बच्चों को अपना खाना और किताबें एक-दूसरे से साझा नहीं करने की सलाह दी गई है. लंच ब्रेक को किसी ओपन एरिया में इस अलग-अलग समय पर रखने की सलाह दी गई है ताकि एक समय में ज़्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठी न हो. हालांकि, बच्चों को स्कूल आने के लिए किसी भी रूप से बाध्य नहीं किया जाएगा, पहले की तरह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो रूपों में कक्षाएं चलेंगी.अभिभावकों की अनुमति के साथ ही छात्र स्कूल आ पांएगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।