भारतीय शेयर बाजारों में आज  गिरावट का रुख देखने को मिला
(India)




शेयर बाजार की तेजी आज बंद होते होत लाल हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स करीब 300 अकों तक फिसल गया। सबसे ज्यादा गिरवाट बैंक निफ्टी में रही। जिसमें बिकवाली के चलते 400 से ज्यादा की टूट रही। पेंट और फार्मा शेयर जरूर बाजार में उछाल की तरफ धकेलने का जोर लगाते रहे। लेकिन बाजार बंद होते होते गिरावट और गहरा गई। निफ्टी आईटी के अलावा सभी सेक्‍टर्स के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई स्‍मॉलकैप में आज तेजी का रुख देखने को मिला. ये 0.30 फीसदी यानी 85.45 अंक बढ़कर 28,534.45 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिडकैप 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,590.55 अंक पर बंद हुआ.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।