एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने पटना सीरियल ब्लास्ट केस में 10 में से 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है.एक आरोपी सबूत के अभाव में बरी हो गया है.ये धमाका 2013 गांधी मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुआ था.गांधी मैदान के साथ-साथ पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के सुलभ शौचालय में भी एक ब्लास्ट हुआ था.इस सीरियल ब्लास्ट में कुल 6 लोगों की मौत हुई थी और 89 लोग घायल हुए थे.इस मामले के कथित मास्टरमाइंड हैदर अली उर्फ 'ब्लैक ब्यूटी', तौफीक अंसारी, मोजीबुल्लाह और नुमान अंसारी को 2014 में गिरफ्तार किया था. एनआईए ने उनके सिर पर पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।