योगी सरकार का सख्त फैसला!पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर चलेगा देशद्रोह का केस
(India)


टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार अब बेहद सख्त हो गई है। इस प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके साथ ही एक को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के मैच के दौरान देश के विरोध में काम करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद इंटरनेट मीडिया पर भारत के खिलाफ कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इस पर एक्शन लेने का निर्देश दिया। वीडियो की जांच के बाद सात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।