सीएम योगी का मुरादाबाद दौरा,पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की ली सलामा,स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
(India)


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद दौरे पर है। उन्होंने वहां डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय विमान से आज सुबह मूंढापांडे हवाई अड्डे पहुंचे थे। यहां से उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर 2017 बैच के प्रदेश को मिलने वाले 72 नए डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। कोच डायरेक्टर एवं अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताय कि इनमें 18 महिला डिप्टी एसपी शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट की सर्वांग सर्वोत्तम महिला डिप्टी एसपी सुकन्या शर्मा और आउडोर पेपर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विवेक जावला को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।