मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा,पांच लोगों की मौत,नोएडा से आगरा जा रही बस कार से टकराई
(India)

जनपद मथुरा के नौहझील क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे 71 माइल स्टोन पर भीषण हादसा हो गया. जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस कार से टकराई गई. जिसमें एक महिला सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया.बता दे बस चालक सहित कार में सवार चार लोगों की मौत हुई.जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई। 

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।