सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते मामले से शुरुआती कारोबार में बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 724.22 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी50 16,800 के नीचे फिसल गया. हैवीवेट एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक में कमजोरी से बाजार पर दबाव बना है. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस में तेजी से बाजार में शुरुआती गिरावट से रिकवरी आई है...बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हो रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज समेत सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है. सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी रियल्टी (2.53 फीसदी), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.36 फीसदी) दर्ज की गई है. इसके अलावा निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफअटी आईटी, निफ्टी मेटल 1 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।