दिसंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका,कर्मिशियल सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की बढ़ोतरी
(India) edited by--kritika


दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने महंगाई का झटका दिया है.देश में बुधवार से कमर्शिरयल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है.पेट्रोलियम कंपनि‍यों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है.पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी.हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है. कमर्शिलयल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है,बीते 6 सालों में घरेलू इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस और कॉमर्श‍ियल सिलेंडर दोनों की कीमतें अनेक बार बढ़ चुकी हैं। लोग उम्‍मीद जता रहे थे कि जैसे एक्‍साइज ड्यूटी के दाम करने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं, उसी तरह मोदी सरकार अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी कम करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कीमत घटने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने भी कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 266 रुपये की बढ़त हुई थी। जिसके बाद कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का रेट देश की राजधानी में 2 हजार रुपए हो गया था। अब फिर कीमत बढ़ा दी गई है तो इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।