मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मथुरा के मांट विधानसभा में पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे.सीएम योगी 201.16 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक वितरण भी करेंगे कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रीकांत शर्मा, सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहेंगीमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी मंगलवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे.जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंचेंगे. वह लगभग ढाई घंटे तक यहां रहेंगे. इस कार्यक्रम में मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, मौजूद रहेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।