सीएम योगी गोरखपुर के दौरे पर,महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में की शिरकत
(India) edited by--kritika

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और परिषद के संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं।मुख्य अतिथि थोड़ी देर में सप्ताह भर तक चलने वाली विविध प्रतियोगिताओं के 700 विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कृत करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे.जहां आज दूसरे दिन सुबह सबसे पहले जनता दरबार लगाया.और फरियादियों की समस्या सुनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तमाम अधिकारी, डीएम और एसएसपी मौजूद रहे.वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी फरियादियों का समस्या का हल हो जाना चाहिए.
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप परिषद के संस्थागत सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रमें में शामिल हुए.कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में कहा कि अभी जैसे पानी नल में आ रहा है उसी तरह जल्द ही घर-घर गैस भी पहुचेगी.उन्होंने कहा कि दशकों से बद खाद कारखाना शुरू हुआ.वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को संबोधित किया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।