महंगाई के खिलाफ हाथ का हल्ला बोल,जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली कल,सीएम गहलोत ने लिया तैयारियों का जायजा
(India)
कांग्रेस की कल होने वाली महंगाई हटाओ रैली की विद्याघर नगर स्टेडियम में तैयारियां जोरो पर है। रेली स्थल पर कमेटियों के पदाधिकारी कामों का निरीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में आज सीएम गहलोत भी स्टेडियम पहुंचे और तैयारियों का जायजा लेकर निर्देश दिए। उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेकांग्रेस की 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई हटाओं रैली को लेकर आज पीसीसी में प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें एआईसीसी सदस्य रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि कल से एक निर्णायक लडाई शुरू होगी, दिल्ली मे इस रैली को रद्द किया गया है। राजस्थान की मिट्टी योद्धा ओ की भूमि है। यहा से केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर में किसानों की आवाज को उठाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।