(India)
शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर रहा। कारोबारी सत्र के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 150 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 58,110 पर पहुंच गया था। जिसमें बाद में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन इंडेक्स लाल निशान से हरे में नहीं आ सका। बैंकिंग और टेक्नोलॉजी शेयर्स में भी नरमी का रूख रहा। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से केवल 7 शेयर्स बढ़त में रहे, जबकि बाकी 23 शेयर गिरावट में काम करते रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी और सन फार्मा रहे। तो एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व में गिरावट रही।
अंतरराष्टीए रुपए की कीमत
1 डॉलर-रुपए 75.89
1 यूरो-रुपए 85.72
1 पाउंड-रुपए 100.60
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।