उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है.ये सत्र तीन दिन तक चलेगा.सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दीग ई.यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है.ऐसे में माना जा रहा है कि यह 17वीं विधानसभा का आखिरी सत्र हो सकता है.योगी सरकार सदन में 2021-22 के दूसरे अनुपूरक बजट, अंतरिम बजट और लेखानुदान को पेश करेगी.17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. यूपी में आज से शीतकालीन सत्र शुरु हो गया है.इसी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले विधासभा के बाहर धरना दिया.एक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल नेता आराधन मिश्रा ने गांधी प्रतिमा से लेकर विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला.जिसमें अजय कुमार लल्लू ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी को बर्खास्त करने की मांग की.वहीं सपा के विधायक और एमएलसी के नेताओं ने महंगाई और किसान के मुद्दों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया...इन्ही सब विषयों को लेकर हमारे संवाददाता सत्यजीत सिंह ने सपा के विधायक से खास बातचीत की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।