उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह,सीएम योगी ने ग्राम प्रधानों को दिया उपहार,वित्तीय अधिकार और मानदेय बढ़ाने की घोषणा
(India)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के हितों में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम योगी ने समारोह में उपहारों की झड़ी लगा दी। राजधानी के वृदांवन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान आयोजित इस समारोह में पंचायत प्रतिनिधि व नव नियुक्त पंचायत सहायक जुटे। इस समारोह में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के मुताबिक अब हमें स्मार्ट विलेज विकसित करना है। यूपी के गांव स्मार्ट बने तो यूपी देश में विकास के मामले में शीर्ष पर होगा। पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की सभी 58 हजार 189 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया। गांव में रहने वालों को सचिवालय से लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र आदि कार्यों के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही गांव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी एक ही छत की नीचे आसानी से सुलभ होंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।