अखिलेश के करीबियों पर आयकर विभाग की छापेमारी,मैनपुरी में आरसीएल ग्रुप मनोज यादव के घर कार्रवाई जारी
(India) edited by-kritika

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेहद करीबी आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर आयकर का छापा पड़ा है.12 गाड़ियों के काफिला लेकर आयकर अधिकारी उनके घर पहुंचे.पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है.घर के अंदर अधिकारी लगातार जांच और पूछताछ कर रहे हैं.मामला शहर कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला बंशीगोहरा का हैजहां-जहां विभाग की टीम छापेमारी की ये कार्रवाई कर रही हैं, उन घरों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। लिहाजा किसी को भी ना तो अंदर जाने की अनुमति है और ना बाहर आने की। बता दें, शनिवार 18 दिसंबर की सुबह इनकम टैक्स विभाग की गाड़ियां सायरन बजाते हुए मऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर करीब 7 बजे पहुंची। इस दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम ने घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। छापेमारी की सूचना जैसे ही राजीव राय के समर्थक को लगी तो वो उनके घर के भार पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने घर में घुसने की कोशिश भी की। लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।