UP:FIROZABAADH शादी समारोह में पद की मर्यादा भूले प्रधान: महिला डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, उड़ाए नोट
(India) edited by--kritika

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह स्टेज पर एक महिला डांसर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।.उस पर नोट उड़ा रहे हैं ये वीडियो शादी समारोह का बताया गया है. वही लोगों का कहना था कि शादी समारोह में प्रधान अपने पद की मर्यादा भी भूल गए और महिला डांसर के साथ डांस करने लगे. इधर, जब वीडियो की सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो एक जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी का है.वहां बारातियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए महिला डांसर बुलाई गईं थीं.ग्राम प्रधान ने महिला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए.इतना ही नहीं अपनी जेब से नोटों की गड्डी निकाल कर डांसर पर रुपये बरसाए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।