(India)
घरेलू बाजार पर ओमिक्रॉन और एफपीआई की निकासी का दबाव बना हुआ है। इसके चलते बाजार में पिछले सप्ताह की गिरावट सोमवार को भी जारी है. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब एक फीसदी टूट गए। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरकर 56,500 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स 675 अंक से अधिक गिरकर 56,335 अंक के पास आ गया। लेकिन कुछ देर बाद कारोबार में यह गिरावट और बड़ी हो गई और सेंसेक्स करीब 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार करता नजर आया। वहीं एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा था. दिन के कारोबार के दौरान बाजार पर प्रेशर बने रहने का अनुमान है। बाजार में पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, एफपीआई की लगातार बिकवाली, उच्च स्तर पर हो रही मुनाफावसूली जैसे फैक्टर बाजार को कमजोर बनाए हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।