शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी,सेंसेक्स 611 अंक बढ़कर 56,930 पर, निफ्टी 16,955 पर हुआ बंद
(India) शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का दौरा रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 580 अंकों की बढ़त के साथ 56 हजार 930 के पार हो गया। आज सुबह सेंसेक्स 289 अंकों की बढ़त के साथ 56,319 पर खुला था। इसके बाद कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 56,789 का ऊपरी स्तर और 56,595 का निचला स्तर भी छुआ। इसके 30 शेयर्स में से 7 शेयर गिरावट में और 23 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गिरने वाले स्टॉक में विप्रो, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, और डॉ. रेड्‌डी और बढ़ने वाले शेयर में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रहे।

और अब नजर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत पर
1 डॉलर-रुपए 75.57
1 यूरो-रुपए 85.15
1 पाउंड-रुपए 100.26

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।