शेयर बाजार में उथल-पुथल,आज फिर से गिरे सेंसेक्स-निफ्टी
(India)


शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट का दौर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सत्र के दौरान 300 पॉइंट्स गिरकर 57,059 पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि गिरावट का दौर बाजार बंद होते होते कम हो गया। आज बैंकिंग स्टॉक्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा नीचे आ गए। सेंसेक्स सुबह 252 अंकों की तेजी के साथ 57,567 पर खुला था। इसने दिन में 57,623 का ऊपरी और 56,813 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स गिरावट में कारोबार करते नजर आए। जबकि 16 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में एचसीएल टेक 3 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक एक फीसदी ऊपर रहा। एशियन पेंट्स, विप्रो, डॉ. रेड्डी, नेस्ले और इंफोसिस भी तेजी के साथ कारोबार करते रहे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।