शेयर बाजार में साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी,सेंसेक्स 570 पॉंइंट्स बढ़कर 59,140पर पहुंचा
(India)
शेयर बाजार में आज साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सत्र के दौरान एक हजार अंक बढ़कर 59,140 पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 269.39 लाख करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवार को यह 266 लाख करोड़ रुपए था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 57 पॉइंट्स ऊपर 58,310 पर खुला था। इसने दिन में 59,185 का ऊपरी और 58,306 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में 4 शेयर्स गिरावट में जबकि 26 बढ़त में कारोबार करते नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।