(India)
भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज तेजी का दौर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 402 पॉइंट्स बढ़कर 60,010 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। आज सेंसेक्स 175 पॉइंट्स ऊपर 58,776 पर खुला था। दिन में इसने 60,054 का ऊपरी और 59,727 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 4 शेयर गिरावट में और बाकी 26 बढ़त में काम करते रहे। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, नेस्ले, डॉ. रेड्डी और एचडीएफसी रहे। वहीं बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक 1-1 फीसदी से ज्यादा बढ़े
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।