छत्तीसगढ़ के कांकेर में तीन साल होने के बाद भी नहीं बना मुख्य सड़क,ग्रामीणों की लंबे अरसे से मांग
(India)

छत्तीसगढ़ के कांकेर में तीन साल होने के बाद भी प्रतापुर से बड़गांव जाने वाला मुख्य सड़क नहीं बन पाई है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दरअसल मामला पखांजुर के ग्राम पंचायत प्रतापुर का है। ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण सड़क बनाने का प्रस्ताव पास होने के बाद भी ठेकेदार सड़क नहीं बना रहा है। मामले को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि परतापपुर से बड़गांव जाने वाले रास्ता का तीन किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन हादसे होते है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।