यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने पकड़ी गति,सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा
(India)
उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मामलों ने गति पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 7 हजार 695 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। अब प्रदेश में 25 हजार 974 एक्टिव केस हैं। उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार प्रदेश में दो लाख 22 हजार 428 सैंपल की टेस्टिंग की थी। प्रदेश में कुल 9 करोड़ 46 लाख 51 हजार 964 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अधिकांश संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत भी हुई थी। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 253 लोग कोरोना के संक्रमण से उबरे हैं। सूबे में कुल 25 हजार 974 एकिटव केस में 25 हजार 445 होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के गति पकडऩे के साथ कोरोना का वैक्सीनेशन भी अपनी गति में हैं। प्रदेश में कुल 21 करोड़ 25 लाख 19 हजार 497 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इन दिनों किशोरों का टीकाकरण भी चल रहा है। इसमें 15 से 18 वर्ष उम्र तक के बालक-बालिकाओं को तीन जनवरी से अब तक 21 लाख 54 हजार 908 का टीकाकरण किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।