भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गिरावट का दौर,शेयरों ने दर्ज की स्मार्ट रिकवरी
(India)

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गिरावट का दौर रहा लेकिन बाजार बंद होते होते सेंसेक्स लाल से हरे निशान में आ गया। सेंसेक्स आज 109 पॉइंट्स बढ़त के साथ 61,259 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 61,340 का ऊपरी और 61,122 का निचला स्तर भी बनाया। विप्रो के शेयर में आज 6 फीसदी की गिरावट रही। विप्रो ने कल ही रिजल्ट जारी किया था। तीसरी तिमाही में उसका फायदा एक साल पहले की तुलना में करीबन बराबर रहा था। इस वजह से उसके शेयर पर असर नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत पर
1 डॉलर - रुपए 73.93
1 यूरो - रुपए 84.79
1 पाउंड - रुपए 101.54

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।