UP: बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी,वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला विस्फोटक,3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
(India) आचार संहिता की नजदीकियों को देखते हुए बाँदा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है …. जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बांदा की चिल्ला पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी....तभी चेकिंग अभियान में चिल्ला पुलिस ने तीन अभियुक्तों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है.....अभियुक्तों के पास से 28 किलोग्राम बिस्फोटक....फ्युज....सुतली आदि सामग्री बरामद हुई है.....गिरफ्तार अभियुक्तों में हामिद हुसैन और जाकिर हुसैन शामिल हैं जो जनपद फतेहपुर के निवासी है.... और तीसरा अभियुक्त शहीद कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी है....पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।