पंजाब में अब 14 फरवरी के बजाए 20 फरवरी को होगा मतदान,बैठक में चुनाव आयोग ने लिया फैसला
(India)

पंजाब में विधानसभा चुनाव टाल दिए गए हैं। रविदासजी की जयंती के चलते अब पंजाब में 14 फरवरी को वोट नहीं पड़ेंगे। 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर मतदान होगा। 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती है। जिसके चलते पंजाब से लाखों श्रद्धालु गुरु के जन्मस्थान के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं। ऐसे में चुनाव टालने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से अपील की थी। कहा था कि करीब 20 लाख आबादी को मतदान से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।