19 जनवरी को जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 49 हजार 500 रुपए पर आ गई है।
वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 47 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। जबकि 18 कैरेट सोना 39 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 31 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी रिफाइनरी की कीमत बढ़कर 66 हजार 650 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।देश में पीली धातु की कीमत राज्य कर, मेकिंग चार्ज और उत्पाद शुल्क सहित कारकों के कारण प्रतिदिन बदलती रहती है।धातुओं की कीमत में बदलाव का दौर आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले वक्त में सोना प्रति तोला 52 हजार और चांदी प्रति किलो 70 हजार को पार कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।