जोर पकड़ने लगा यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार,सीएम योगी करेंगे डोर-टू-डोर जनसंपर्क
(India)
यूपी में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है और शीर्ष नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बिजनौर, नजीबाबाद और धामपुर में मतदाता संवाद कार्यक्रम के साथ ही वोटरों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि सीएम का हेलीकाप्टर बिजनौर पुलिस लाइन उतरेगा। पहले सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं पास की नई बस्ती में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद कान्हा बैंक्वेट हाल में मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह सावित्री एन्क्लेव अथवा जालबपुर गूदड़ में जनसम्पर्क करेंगे। फिर सीएम धामपुर में विद्या मंदिर वाली गली में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।