महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ चार्जशीट दाखिल,पद का दुरूपयोग करने का किया गया जिक्र
(India) edited by-kritika
प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और जबरन वसूली मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है.चार्जशीट में कहा गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने एक जन प्रतिनिधि के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया.चार्जशीट के अनुसार, 16 साल के निलंबन के बाद सचिन वाजे की बहाली में देशमुख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वाजे को केवल सहायक पुलिस निरीक्षक होने के कारण मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई का प्रमुख बनाया गया था..... उन्हें कई सनसनीखेज जांच का जिम्मा सौंपा गया था ताकि उनके जरिए जबरन वसूली की जा सके.... ईडी की जांच से यह भी पता चलता है कि देशमुख विभिन्न मामलों की ब्रीफिंग और आगे के निर्देश देने के लिए नियमित रूप से वाजे को फोन करते थे. .... ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि देशमुख ने सचिन वाजे को पूरे मुंबई में 1750 बार और रेस्तरां से पैसे वसूलने का निर्देश दिया था.... देशमुख के निर्देश बाद वाजे बार मालिकों को परेशान करता था और कोरोना काल में बार मालिकों को 3-3 लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था. वाजे ने दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक ऑर्केस्ट्रा बार मालिकों से 4.70 करोड़ रुपए जुटाए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।