रीट मामले पर मंत्री सुभाष गर्ग ने की पीसी,विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब,कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
(India)


रीट पेपर लीक मामले को लेकर आज मंत्री सुभाष गर्ग ने प्रेस कांफ्रेस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का जबाव दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी होगा उसपर कानूनी कार्रवाई होगी। मीडिया के माध्यम से ट्रायल कर माहौल बनाया जा रहा है। रिपोर्ट आएगी तो पता चल जाएगा। मैं राजनीतिक शुचिता से काम करता हूं, मैं कई लोगों के गले नहीं उतर रहा हूं। एसओजी मामले में शानदार काम कर रहे ही। विरोधी राजनीतिक माइलेज लेना चाहते है, लेकिन दूध का दूध, पानी का पानी होगा। नकल करवाने वाले के संपर्क सूत्र के लिए कॉल डिटेल्स निकलवाए जा रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।