सीएम योगी का आगरा चुनावी दौरा,जनसभा को किया संबोधित,कहा- पिछली सरकारों में होते थे दंगे
(India)
आगरा के किरावली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निदान की बात कही तो वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सपा तो औरंगजेब को सम्मान देकर उसका संग्रहालय बनवाना चाहती थी, लेकिन हमने वीर गोकुला को सम्मान दिया। वहीं सभा खत्म होने के बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि सपा की सरकार में हर तीसरे दिन जिलों में दंगे होते थे। उनकी सरकार में जब सरकारी नौकरियां निकाली जाती थीं तो चाचा-भतीजों का परिवार प्रदेश भर में वसूली कराता था। कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर उगाही होती थी। वहीं विकास के नाम पर सिर्फ सैफई में काम होता था। प्रदेश के बाकी जिलों में कोई विकास नहीं होता था। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग गायब हो गए थे। सपा और बसपा अवसरवाद की राजनीति करती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।