अरुणाचल प्रदेश से चीन की सेना द्वारा अगवा किशोर के पिता और BJP सांसद ने की मोदी सरकार से  ठोस कदम उठाने की गुहार
(India) अरुणाचल प्रदेश से चीन की सेना ने जिस भारतीय युवक को पकड़ा था, उसे उसके मां-बाप को सौंप दिया गया है. लेकिन उसके पिता का आरोप है कि उनके बेटे को पीठ पर मारा गया और उसे बिजली के झटके भी दिए गए. अब अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी के सांसद तापिर गाओ ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से इस पर ठोस कदम उठाने को कहा है. उन्होंने कहा, यह गंभीर मसला है और मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले को संबंधित प्राधिकरण के सामने उठाए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।