Top trending stock: एक साल में 81% रिटर्न दे चुका है यह शेयर,भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रूख
(India)

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रूख थोड़ी ही देर में थम गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज हरे निशान में खुला, और बाद में लाल निशान में आ गया।टॉरंट पावर लिमिटेड एक मिडकैप कंपनी है जो बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में लगी है। यह अपने सेक्टर की सबसे मजबूत कंपनियों में से एक है और हाल के वर्षों में इसने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। सेंसेक्स 130 पॉइंट्स के उछाल के साथ 58,918 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,935 का ऊपरी और बाद में सत्र के दौरान 58,475 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 9 बढ़त में और 21 गिरावट में काम करते नजर आए। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में विप्रो 2 फीसदी नीचे रहा, जबकि इंफोसिस, टीसीएस,एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।