उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 45 उम्मीोदवारों की लिस्टन जारी कर दी है. मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर को बीजेपी ने बलिया से उम्मीदवार बनाया है. वहीं सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है. पार्टी ने अमेठी से संजय सिंह और बाराबंकी से राम कुमारी मौर्य को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी ने गाजीपुर से संगीता बलवंत को उम्मीदवार बनाया है. मनीष जायसवाल को पडरौना से प्रत्याशी बनाया है. पडरौना से पहले बागी विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक थे. हाल ही में उन्होंने बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था. अब इस सीट से बीजेपी ने मनीष जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।