Rajasthan:विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई,विपक्ष कर रहा सीबीआई जांच की मांग
(India) विधानसभा की कार्यवाही शुरू,विपक्ष कर रहा रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग,विधानसभा में पेश होंगे आज दो बिल,दंड प्रक्रिया संहिता संशोधन विधेयक और जोधपुर में व्यास विद्यापीठ यूनिवर्सिटी का बिल होगा पेश,राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी शुरूबीजेपी विधायक (BJP Mla) रीट पेपर लीक मामले (reet paper leak) की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लिए विधानसभा में पहुंचे और राज्यपाल के अभिभाषण के शुरू होते ही नारेबाजी करने लगे. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया समेत बीजेपी के विधायक रीट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग पर तख्ती लेकर खड़े हो गए और अपनी मांग उठाने लगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।