(India)
दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। द्वारका एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-109 में छह मंजिला इमारत में एक निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। इस मामले में बिल्डिंग के डेवलेपर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बचाव कार्य शुरु कर दिया है। NDRF की टीम भी रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।