उत्तराखंड में 'डबल इंजन' और विकास के मुद्दे को लेकर जनता की अदालत में पहुंची भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दौर में सुविचारित रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारा है...... चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारकों की सभा करेंगे... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाह का धनोल्टी में सभा के बाद हरिद्वार में गंगा पूजन कार्यक्रम और शाम को देहरादून जिले के रायपुर और सहसपुर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है... वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को कोटद्वार, थलीसैंण, टिहरी व रुड़की में सभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को जुटेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।