कमजोर ग्लोबल मार्केट के बीच आज भारतीय बाजार में जोरदार रही गिरावट
(India)


कमजोर ग्लोबल मार्केट के बीच आज भारतीय बाजार में जोरदार गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 1600 से ज्यादा अंक टूटकर 56,469 के स्तर तक पहुंच गया। निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पेटीएम का शेयर भी 3 फीसदी टूटकर 870 रुपए के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। पॉलिसीबाजार का शेयर भी 2 फीसदी और नायका का शेयर 5 फीसदी नीचे आ गया। स्माल और मिड कैप इंडेक्स भी कारोबारी सत्र के दौरान 4-4 फीसदी टूट गए। गिरावट का मुख्य कारण यूक्रेन और रूस के बीच तनाव रहा। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। यह 93 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।