शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स एक हजार पॉइंट्स टूटकर 56,727 पर पहुंच गया। इस वजह से निवेशकों को पहले मिनट में 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.27 लाख करोड़ रुपए है जो सोमवार को 257.27 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट डॉ. रेड्डी के शेयर्स में है जो 3 पर्सेंट नीचे है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक नीचे 16,948 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 में से 40 स्टॉक गिरावट में हैं। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57,683 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,206 पर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।