राजस्थान में अशोक गहलोत में 50 यूनिट मुफ्त बिजली का किया ऐलान
(India) राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को बजट पेश किया. यह अशोक गहलौत का चौथा बजट था. इसमें उन्होंने बिजली को लेकर कई ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा है कि 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 50 यूनिट बिजली मुफ्त होगी.
उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए प्रति यूनिट और 150 से 300 यूनिट तक के 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि इससे अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।