रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर मार्केट टूटकर धराशाई, सेंसेक्स 2063 पॉइंट्स टूटा
(India) शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। 9.48 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2053 पॉइंट्स टूटकर 55,178 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 572 अंक नीचे 16,490 पर है। इसके भी सभी 50 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 68 पॉइंट्स गिर कर 57,232 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29 अंक टूटकर 17,063 पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।